Thursday 7 November 2019

'ki' aur 'kee' me antar




कि’ और ’की’ में अंतर-

 

कि

की

१.        

’कि’ एक योजक शब्द है, अर्थात दो वाक्यों को जोड़ता है।

जैसे – उसने कहा था कि वह घर पर मिलेगा।

’की’ एक संबंध कारक है जो वाक्य में दो शब्दों में संबंध बताता है

जैसे – राधा की किताब गुम गई है।

२.        

’कि’ के पहले क्रिया शब्द आता है।

’की’ के पहले संज्ञा या सर्वनाम शब्द आते हैं।

३.        

’कि’ के बाद संज्ञा या सर्वनाम शब्द आते हैं।

’ की ’ के बाद स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द आते हैं।

४.       

अन्य शब्दों से मिलकर दूसरे योजक शब्द जैसे जबकि, क्योंकि, हालांकि, ताकि आदि बनाता है।

’की’ सर्वनाम शब्दों से मिलकर आपकी, सबकी, उनकी, किनकी, किसकी आदि शब्द बनाते हैं।

दो वस्तुओं मेम किसी एक का चुनाव करने के लिए भी ’ कि’ का प्रयोग होता है। जैसे आम लोगे कि केला   या चाय पियोगे कि कॉफ़ी

’की’ का प्रयोग भूतकाल की क्रिया के रूप में भी होता है।

जैसे- राम ने लंका में चढ़ाई की।